Exit Polls से राघव चड्ढा गदगद, बोले- पंजाब में AAP की लहर नहीं, सूनामी है

राघव चड्ढा ने अपने बयान में कहा कि पंजाब के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी को गले लगाने का मन बना लिया है और भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि यह आम आदमी पार्टी की लहर नहीं, सूनामी है।
पंजाब चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। पंजाब में 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को चुनाव हुए थे। उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के चुनाव संपन्न होने के साथ ही पंजाब को लेकर भी तमाम एग्जिट पोल सामने आए। एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिलती दिखाई दे रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी राघव चड्ढा ने इसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। राघव चड्ढा ने दावा किया है कि एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहरें नहीं बल्कि सूनामी है। राघव चड्ढा ने अपने बयान में कहा कि पंजाब के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी को गले लगाने का मन बना लिया है और भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि यह आम आदमी पार्टी की लहर नहीं, सूनामी है।
राघव ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस की जगह ले लेगी। आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर उभर कर आई है। अरविंद केजरीवाल 2024 में भाजपा के ख़िलाफ़ एक चुनौती के तौर पर उभरेंगे। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है। पार्टी की ओर से एक सर्वे के बाद भगवंत मान को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया गया। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में कई बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित किया। राघव चड्ढा भी पंजाब में पार्टी की तमाम तैयारियों का लगातार जायजा ले रहे थे। कल चुनावी नतीजों को देखकर ही राघव चड्ढा मोहाली पहुंच चुके हैं।पंजाब के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी को गले लगाने का मन बना लिया है और भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि यह आम आदमी पार्टी की लहर नहीं, सूनामी है: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा, मोहाली pic.twitter.com/aroUsYEL0a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2022
इसे भी पढ़ें: एग्जिट पोल्स पर शिवपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है समाजवादी गठबंधन की सरकार
ज्यादातर एग्जिट पोल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिखाई दे रही है। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत का अनुमान जताया गया है। पंजाब में आप को 76 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 19 से 31 और बीजेपी को 1-4 सीटें मिल सकती हैं। अकाली दल के खाते में 7 से 11 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को पंजाब में 51 से 61 सीटें, कांग्रेस को 22 से 28 सीटें और अकाली दल को 20 से 26 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। जबकि बीजेपी को 7 से 13 सीटें मिलने का अनुमान है। टुडेज चाणक्य ने पंजाब में आप को 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस के खाते में 10 सीटें जा सकती है। बीजेपी को 1 सीट और अकाली दल के खाते में 6 सीटें जा सकती है।
अन्य न्यूज़













