Rahul Gandhi के धरने के बाद Delhi Police की FIR सत्य की जीत: Ashok Gehlot

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में संसद चलो मार्च के दौरान पैलेट गन से युवक के घायल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने को राहुल गांधी के नेतृत्व में सत्य और न्याय की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि संसद मार्ग थाने पर दिए गए धरने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया। गहलोत ने मांग की कि दिल्ली पुलिस अब असली दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करे।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा पैलेट गन का इस्तेमाल किए जाने से युवक के घायल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया जाना कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में सत्य और न्याय की जीत है। गहलोत ने कहा कि अब दिल्ली पुलिस को दोषियों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पैलेट गन के छर्रे लगने से युवक साहिल लोचब के घायल होने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए शुक्रवार को संसद मार्ग थाने में धरना दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

गहलोत ने एक बयान में कहा, “ राहुल गांधी की अगुवाई में फिर एक बार सत्य और न्याय की जीत हुई।” गहलोत ने कहा कि अब दिल्ली पुलिस को दोषियों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साहिल के साथ पूरा न्याय तभी होगा जब असली गुनहगार सलाखों के पीछे होंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़