दशहरा पर राहुल गांधी का ट्वीट, विजय अंतत: सत्य की ही होती है

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने ट्वीट में ‘हैप्पी दशहरा’’ (दशहरा की शुभकामनाएं) हैशटैग का इस्तेमाल किया। कोविड-19 महामारी की वजह से लोग प्रतिबंधों के बीच दशहरा का उत्सव मना रहे हैं।

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दशहरा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंत में विजय सत्य की ही होती है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘विजय अंतत: सत्य की ही होती है। आप सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं।’’ राहुल गांधी ने ट्वीट में ‘हैप्पी दशहरा’’ (दशहरा की शुभकामनाएं) हैशटैग का इस्तेमाल किया। कोविड-19 महामारी की वजह से लोग प्रतिबंधों के बीच दशहरा का उत्सव मना रहे हैं। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़