राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Prabhasakshi Image

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के कारण मौसम विभाग ने भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार, 29 जुलाई से राज्य के कई संभागों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

जयपुर, 28 जुलाई राजस्थान के कई इलाकों में आज और कल एक नए परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है।

साथ ही अन्य मानसूनी परिस्थितियों के कारण आज मंगलवार से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 29 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी एवं अतिभारी बारिश हो सकती है।

तीस जुलाई से दो अगस्त के दौरान भी पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी एवं अतिभारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं मंगलवार सुबह तक बीते चौबीस घंटों के दौरान राज्य में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ एवं सिरोही जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई।

सबसे अधिक 67.0 मिलीमीटर (भारी वर्षा) वर्षा राश्मी (चित्तौड़गढ़) और आबू रोड (सिरोही) में हुई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़