राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने केरल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

Rajendra Vishwanath Arlekar
प्रतिरूप फोटो
ANI

मंत्रियों के. राजन तथा रामचंद्रन कदन्नापल्ली ने उनका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सप्ताह खान को बिहार का नया राज्यपाल और आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया था।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बृहस्पतिवार को यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में केरल के 23वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नितिन जामदार ने सुबह 10.30 बजे आर्लेकर को शपथ दिलाई।

आर्लेकर ने आरिफ मोहम्मद खान का स्थान लिया है जिन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनके कैबिनेट सहयोगियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

आर्लेकर बुधवार को यहां पहुंचे थे। मुख्यमंत्री विजयन, केरल विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमसीर और मंत्रियों के. राजन तथा रामचंद्रन कदन्नापल्ली ने उनका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सप्ताह खान को बिहार का नया राज्यपाल और आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़