UP Election 2022 । राजनाथ सिंह का दावा, विपक्षी दलों ने किया देश को गुमराह

रक्षा मंत्री ने दावा किया कि चीन और पाकिस्तान की दोस्ती देश के पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह के कार्यकाल में हुई थी।
इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह की रैली में युवाओं ने उठाया सेना में भर्ती का मुद्दा, जानें रक्षा मंत्री ने क्या कुछ कहा
सिंह ने जिले के सिकन्दरपुर क्षेत्र के बंशीबाजार में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए चीन विवाद को लेकर विपक्षी दलों पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गलवान घाटी के मसले पर गुमराह करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को सैनिकों के शौर्य और साहस पर सवाल नहीं खड़े करने चाहिए क्योंकि इससे सेना के जवानों के मनोबल पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाये रखने के साथ ही सुरक्षा के मसले पर राजनीति को परे रखकर सभी राजनैतिक दलों को एक साथ खड़े होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: UP Election 2022 । असली समाजवादी हम, राजनाथ बोले- भय से योगी और भूख से मोदी ने दिलाया छुटकारा
रक्षा मंत्री ने दावा किया कि चीन और पाकिस्तान की दोस्ती देश के पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह के कार्यकाल में हुई थी। उन्होंने कहा, ‘‘चाहे कुछ भी हो जाये, भारत माता का मस्तक झुकने नही देंगे। मैं उरी और पुलवामा में हुई घटना के दर्द को कभी भी भूल नहीं सकता।’’ उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद भारत ने दस मिनट में फैसला लेकर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘एयर स्ट्राइक’ की। उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने इसके जरिये दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत अब कमजोर नहीं रहा। भारत इस पार भी मार सकता है तथा सीमा के उस पार भी मार सकता है।
अन्य न्यूज़















