भारत के सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करेगा फैसला: राजनाथ
उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को अयोध्या में विवादित स्थल राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हुये केन्द्र सरकार को निर्देश दिया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में ही मस्जिद के निर्माण के लिये पांच एकड़ भूमि आवंटित की जाये।
नयी दिल्ली। अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि इससे देश का सामाजिक ताना बाना और मजबूत होगा।
The Judgment of Hon'ble Supreme Court on Ayodhya is historic. The Judgement will further strengthen India’s social fabric.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 9, 2019
I urge everyone to take the verdict with equanimity and magnanimity. I also appeal to the people to maintain peace & harmony after this landmark verdict. pic.twitter.com/DWnVRPuXMG
उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को अयोध्या में विवादित स्थल राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हुये केन्द्र सरकार को निर्देश दिया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में ही मस्जिद के निर्माण के लिये पांच एकड़ भूमि आवंटित की जाये। राजनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय उच्चतम न्यायालय का यह फैसला ऐतिहासिक है। इस फैसले से भारत का सामाजिक ताना - बाना और मजबूत होगा।’’
राजनाथ ने आगे लिखा, ‘‘मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इस फैसले को समभाव और उदारता से लिया जाये। मैं लोगों से इस ऐतिहासिक फैसले के बाद शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील भी करता हूं।’’
अन्य न्यूज़