राम मंदिर सभी की सहमति से बनना चाहिए: राबड़ी देवी

ram-temple-should-be-formed-with-the-consent-of-everyone-rabri-devi
[email protected] । Nov 26 2018 6:57PM

उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय को दरकिनार कर मंदिर बनाए जाने की बात की जा रही। अगर भाजपा में हिम्मत है तो वह राम मंदिर क्यों नहीं बना पा रही है। कौन उसे रोक रहा है।

पटना। राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर सभी की सहमति से बनना चाहिए। बिहार विधान परिषद परिसर में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए राबड़ी ने भाजपा पर आरोप लगाया ‘‘जब भी चुनाव आता है तभी वह इस मुद्दे को उठाती है।’’ 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला न्यायालय के समक्ष है ऐसे में उसका फैसला आने पर मंदिर का निर्माण शुरू हो पाएगा। जबरदस्ती ऐसा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय को दरकिनार कर मंदिर बनाए जाने की बात की जा रही। अगर भाजपा में हिम्मत है तो वह राम मंदिर क्यों नहीं बना पा रही है। कौन उसे रोक रहा है।

बिहार विधान परिषद सदस्य राबड़ी ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि राम मंदिर बनना चाहिए पर सभी की सहमति से बनना चाहिए ।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़