Karnataka में भी बनेगा राम मंदिर, बजट पेश करते हुए CM बोम्मई का ऐलान, कांग्रेस ने उठाए सवाल

CM Bommai during Budget
ANI
अंकित सिंह । Feb 17 2023 1:57PM

चुनावी साल में ध्रुवीकरण की राजनीति को जोर दिया जा रहा है। भाजपा लगातार हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में राम मंदिर निर्माण की घोषणा की गई है।

कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनावी साल में आज कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु के रामनगर में राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बजट को प्रस्तुत करते हुए यह भी घोषणा किया कि अगले 2 वर्षों में हमें सरकार की ओर से 1000 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न मंदिरों और मठों का विकास किया जाएगा तथा उनके नवीनीकरण पर भी ध्यान दिए जाएंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री के इस ऐलान पर कांग्रेस ने सवाल उठा दिए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि यह सब बस ऐलान की बातें हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka: टीपू सुल्तान पर गरमाई सियासत, कटील के बयान पर भड़के ओवैसी, भाजपा ने किया पलटवार

दरअसल, चुनावी साल में ध्रुवीकरण की राजनीति को जोर दिया जा रहा है। भाजपा लगातार हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में राम मंदिर निर्माण की घोषणा की गई है। वहीं, मुख्यमंत्री के इस ऐलान पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई मंदिर बनवाए हैं, वह क्या राम मंदिर बनाएंगे? उन्होंने कहा कि रामनगर में पहले से ही एक छोटा मंदिर है। वह क्या कर सकता है? कुछ नहीं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka BJP प्रमुख का बयान, हम भगवान राम और हनुमान के भक्त, टीपू के वंशजों को वापस भेज दिया

बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को राज्य सरकार का बजट पेश करते हुए चुनावी साल में किसानों को लुभाने के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने किसानों को दिए जाने वाले ब्याज मुक्त अल्पकालिक ऋण की सीमा तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की घोषणा की। यह वृद्धि अगले वित्त वर्ष से लागू होगी। बोम्मई के पास वित्त विभाग भी है। उन्होंने राज्य विधानसभा में 2023-24 का बजट पेश करते हुए कहा कि इसमें कृषि से संबंधित गतिविधियों के लिए परेशानी मुक्त और आवश्यकता-आधारित ऋण सुविधा का प्रावधान किया गया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़