Rampurhat Municipality ने Chhath Puja पर मीट दुकानों को बंद रखने का दिया आदेश

Rampurhat Municipality ने Chhath Puja पर मीट दुकानों को बंद रखने का दिया आदेश
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

बीरभूम जिले के रामपुरहाट में स्थानीय निकाय ने 15 और 16 नवंबर को कोर्ट गली की तीन मांस दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी किया है। धार्मिक भावनाओं के सम्मान के हवाले से लिए गए इस निर्णय पर माकपा और कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। विपक्ष ने तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा को खुश करने के लिए राजनीति करने का आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली रामपुरहाट नगरपालिका ने शहर में मांस की बिक्री करने वाली तीन दुकानों को छठ पूजा के दौरान बंद रखने का निर्देश दिया, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। नगरपालिका ने शुक्रवार को जारी आदेश में धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की जरूरत का हवाला देते हुए कोर्ट गली इलाके की इन दुकानों को 15 और 16 नवंबर को बंद रखने को कहा। माकपा और कांग्रेस ने दावा किया है कि यह फैसला दूसरे राज्यों की परंपराओं को यहां लागू कर भाजपा को खुश करने का प्रयास है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक मिल्टन राशिद ने दावा किया कि यह फैसला राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नजरों में अच्छा बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अध्यक्ष तृणमूल कांग्रेस से हैं।

हालांकि, विधानसभा चुनावों के बाद अधिकतर पार्षद अपना पद बचाने के लिए भाजपा के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। वे यह प्रयास कर रहे हैं कि आगामी नगर निकाय चुनावों के बाद भी वे पार्षद बने रहें। इस बीच, सत्तारूढ़ भाजपा के प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा कि जो लोग इस निर्देश पर सवाल उठा रहे हैं, वे अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए स्वतंत्र हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़