महिला को बंधक बना कर किया तीन दिन तक दुष्कर्म

rape

महिला को एक शख्स जबरन एक होटल में ले गया जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया और तीन दिन उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

मुजफ्फरनगर जिले में 24 वर्षीय महिला को कथित तौर पर तीन दिनों तक बंधक बनाए रखने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, महिला को एक शख्स जबरन एक होटल में ले गया जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया और तीन दिन उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने अपने आप को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसकी पिटायी की। उन्होंने बताया कि महिला और आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं। आरोपी राहुल वर्मा फरार है। उन्होंने बताया कि महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़