शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ किया कई बार रेप, आरोपी शहर छोड़ने की कर रहा था प्लानिंग

rape
निधि अविनाश । Mar 9 2022 4:20PM

राजू नाम के आरोपी ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ किया था। आरोपी के खिलाफ 5 मार्च को केस दर्ज किया गया था जिसके तुरंत बाद सख्त कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी भी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था।

राजस्थान के हरमाड़ा थाना पुलिस ने एक साथ दो कारवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, किशोरी दो मार्च से स्कूल से लापता थी जिसके बाद पिता ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के दौरान पाया की आरोपी धर्मेन्द्र कई दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था और शादी का झांसा देकर कई बार रेप भी किया।

इसे भी पढ़ें: परिवार की सुरक्षा के लिए यज्ञ के बहाने ज्योतिष ने किया महिला के साथ रेप, जानें पूरा मामला

बता दें कि, आरोपी भागने के फिराक में था लेकिन पुलिस ने सख्ती कारवाई करते हुए केवल दो से तीन दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे मामले में भी राजू नाम के आरोपी ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ किया था। आरोपी के खिलाफ 5 मार्च को केस दर्ज किया गया था जिसके तुरंत बाद सख्त कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी भी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने सख्ती और सही समय पर एक्शन लेते हुए दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़