श्री रामनगरी में रावण का हुआ दहन, चारों तरफ गूंजे जय श्रीराम के नारे

Ravana combustion took place in Shri Ram Nagari
सत्य प्रकाश । Oct 16 2021 11:36AM

सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में चल रहे अयोध्या की रामलीला में रावण व श्री राम के बीच संघर्ष के रावण का किया गया दहन, जय श्री राम से गुलजायमान हुई नगरी

अयोध्या। दशहरा के मौके पर राम भगवान की नगरी अयोध्या में सरयू तट स्थित रामलीला के आयोजन के दौरान कलयुग के रावण का दहन किया गया और पूरी अयोध्या में जय श्रीराम के नारे गुजन लगे। भगवान श्री राम माता सीता व लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे जहां उनका राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान अयोध्या के संत व अयोध्यावासी भी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: पांचव दीपोत्सव मनाए जाने के लिए राम की पैड़ी पर हुआ भूमि पूजन 

राम नगरी अयोध्या में अयोजित की रामलीला को देश दुनिया में लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। और इस रामलीला में बॉलीवुड के कई किरदार अलग अलग भूमिका में दिखाई दिए। 6 अक्टूबर से शुरू हुए रामलीला के आज आखिरी दिन भगवान श्री राम और रावण के बीच हुए संघर्ष हुआ और श्री राम रावण को पराजित कर माता सीता को अयोध्या लेकर पहुंचे। जहां भरत से मुलाकात के बाद राज्याभिषेक किया गया और भगवान राम एक बार फिर अधर्म पर धर्म की विजय पाकर अयोध्या के राजा के रूप में विराजमान हुए। इस दौरान लक्ष्मण किला के मैदान में होने वाली रामलीला स्थल पर 41 फुट के रावण का दहन किया गया।

इसे भी पढ़ें: अंगद की भूमिका में मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कहा रावण

अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम की आध्यात्मिक की नगरी है और भगवान राम किस देश की संस्कृति हैं इस धरती से पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं देते हैं और जिस प्रकार से भगवान श्रीराम ने समाज को जोड़ने का काम किया है उसी अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान के इस राष्ट्रीय पर चलकर जोड़ने का कार्य कर रहे हैं हम सब को उनका सहयोग करना चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़