लॉकडाउन में अकेलेपन को मात देने के लिए पुस्तकें पढ़ें: नवीन पटनायक

पटनायक ने ट्वीट किया, पुस्तकें हमारे ज्ञान को व्यापक करने में मददगार होती हैं, हमारी कल्पनाओं को पंख प्रदान करती हैं और लोगों एवं संस्कतियों को समझने में हमारी सहायता करती हैं।
भुवनेश्वर। लॉकडाउन के दौरान अकेलेपन को दूर करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को लोगों से पुस्तकें पढ़ने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुस्तकें पढ़ने से जानकारियां बढ़ती हैं। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर पटनायक ने ट्विटर पर कहा कि किताबें पढ़ने से हमें विभिन्न संस्कृतियों को समझने में सहायता मिलती है।
पटनायक ने ट्वीट किया, पुस्तकें हमारे ज्ञान को व्यापक करने में मददगार होती हैं, हमारी कल्पनाओं को पंख प्रदान करती हैं और लोगों एवं संस्कतियों को समझने में हमारी सहायता करती हैं। #विश्वपुस्तकदिवस पर आइए कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन के अकेलेपन के एहसास को दूर करने के लिए पढ़ने की परिवर्तनकारी शक्ति का जश्न मनाएं।Books help us broaden our knowledge, stimulate our mind, give wings to our imagination and also help us understand cultures and people. On #WorldBookDay let’s celebrate the transformational power of reading to beat the feeling of isolation during this #COVID19 pandemic. pic.twitter.com/t8ZLQMAnH2
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) April 23, 2020
