SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने Surajkund fair का किया भ्रमण

SCO
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के भ्रमण पर आए विदेशी मेहमानों का सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एम डी सिन्हा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इन देशों से आए प्रतिनिधियों ने न केवल अपने देश की कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन किया बल्कि दुनियाभर की सांस्कृतिक विरासत भी देखी।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को यहां 36वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का भ्रमण किया। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के भ्रमण पर आए विदेशी मेहमानों का सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एम डी सिन्हा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इन देशों से आए प्रतिनिधियों ने न केवल अपने देश की कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन किया बल्कि दुनियाभर की सांस्कृतिक विरासत भी देखी।

ये प्रतिनिधि सभी एससीओ ‘स्टाल’ पर भी गए। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के स्टाल पर मेहमानों के साथ सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सिन्हा ने भी अरबी चाय का जायका लिया। मेले में दुनियाभर की विभिन्न सांस्कृतिक झलक देखकर एससीओ के प्रतिनिधि उत्साहित नजर आए। इन प्रतिनिधियों ने मेले में खरीदारी भी की। इसके अलावा मेले में बृहस्पतिवार की सांस्कृतिक संध्या शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के नाम रही।

विभिन्न देशों से आए कलाकारों ने अलग-अलग सांस्कृतिक भाव व रंगों से मंच को गुलजार कर दिया। सहायक नोडल अधिकारी हरविंदर सिंह यादव ने बताया कि एससीओ के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का भारतीय परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया औरउन्हें पूरे मेले परिसर का भ्रमण कराया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़