राजस्थान में गणतंत्र दिवस की धूम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

republic-day-celebrated-with-joy-in-rajasthan
[email protected] । Jan 26 2020 3:43PM

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस पावन पर्व पर हम सभी संविधान की मूल भावना के अनुरूप आपसी सद्भाव के साथ देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखें।

जयपुर। राजस्थान में रविवार को 71वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, विभिन्न संस्थानों व स्कूल कॉलेजों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयाजित मुख्य समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने ध्वजारोहण किया। मिश्र ने राजभवन में भी ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस पावन पर्व पर हम सभी संविधान की मूल भावना के अनुरूप आपसी सद्भाव के साथ देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखें। गहलोत ने रविवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण के बाद जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीम राव आंबेडकर की भावना के अनुरूप हम सभी को साथ लेकर चलें।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ बताएं मध्यप्रदेश में कितने माफिया हैं, सूची जारी करें: शिवराज चौहान

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में पं. जवाहर लाल नेहरू, मौलाना आजाद सहित अन्य महान नेताओं के लम्बे संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली। उनके योगदान के बलबूते ही आज हम इस मुकाम पर खडे़ हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन संवैधानिक मूल्यों में लोगों की आस्था का प्रतीक है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि संविधान की भावना के अनुरूप मुल्क चले और आगे बढ़े। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे सोनिया, राहुल और प्रियंका समेत 40 स्टार प्रचारक

शासन सचिवालय में आयोजित गणतन्त्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि आमजन को सुशासन देना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने की दिशा में राज्य के सभी कार्मिकों एवं अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भी ध्वजारोहरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्री व विधायक मौजूद रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक पहुंच कर अमर शहीदों को याद किया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़