रेवंत रेड्डी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात कर आंध्र की नदी-जोड़ो परियोजना का विरोध करेंगे

 Revanth Reddy
ANI

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब नायडू ने इस परियोजना का प्रस्ताव रखा था तब राज्य सरकार ने गोदावरी नदी प्रबंधन बोर्ड (जीआरएमबी) और केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल से तुरंत शिकायत की थी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी बृहस्पतिवार को दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात करेंगे और पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश द्वारा प्रस्तावित पोलावरम (गोदावरी)-बनकाचेरला नदी जोड़ो परियोजना पर राज्य की आपत्तियों से उन्हें अवगत कराएंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली रवाना हुए और वह राष्ट्रीय राजधानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे।

पोलावरम-बनकाचेरला परियोजना का उद्देश्य गोदावरी नदी के अधिशेष जल को आंध्र प्रदेश के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाना है। तेलंगाना का तर्क है कि यह कदम उसके जल अधिकारों के लिए हानिकारक है।

राज्य के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी के साथ रेड्डी ने बुधवार को सभी दलों के सांसदों के साथ बैठक की ताकि परियोजना का विरोध करने के लिए राज्य की रणनीति को अंतिम रूप देने पर विचार एकत्र किए जा सकें।

रेवंत रेड्डी ने बाद में पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार राजनीतिक और कानूनी तरीकों से परियोजना को चुनौती देने के लिए ‘साम, दाम, भेद, दंड’ के पारंपरिक दृष्टिकोण को अपनाने के पहले चरण में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब नायडू ने इस परियोजना का प्रस्ताव रखा था तब राज्य सरकार ने गोदावरी नदी प्रबंधन बोर्ड (जीआरएमबी) और केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल से तुरंत शिकायत की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़