सत्यपाल मलिक होंगे जम्मू कश्मीर के नए राज्यपाल, लाल जी टंडन जाएंगे बिहार

satyapal-malik-to-be-new-governor-of-jammu-kashmir
[email protected] । Aug 21 2018 7:58PM

सरकार ने बड़ा उटलफेर करते हुए सरकार ने सत्यपाल मलिक को जम्मू कश्मीर का नया राज्यपाल नियुक्त है वहीं लाल जी टंडन बिहार के राज्यपाल के रूप में सत्य पाल मलिक का स्थान लेंगे।

नयी दिल्ली। बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक को जम्मू कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है। वह एन एन वोहरा का स्थान लेंगे। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है। विज्ञप्ति के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन बिहार के राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं। वह मलिक की जगह लेंगे। सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के नये राज्यपाल होंगे।

विज्ञप्ति के मुताबिक बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की नयी राज्यपाल होंगी। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा भेज दिया गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय अब मेघालय के राज्यपाल होंगे। मेघालय के राज्यपाल गंगाप्रसाद का स्थानांतरण सिक्किम कर दिया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़