यूपी में बीजेपी और सहयोगी दल मिलकर लड़ेंगे चुनाव, जेपी नड्डा बोले- फिर एक बार NDA 300 पार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी हम सब साथ उतरे थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर उतरेंगे। उन्होंने दावा किया कि फिर एक बार NDA 300 पार।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरा दमखम लगा रही है। इसी कड़ी में आज भाजपा ने अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे का फार्मूला निकाल लिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी हम सब साथ उतरे थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर उतरेंगे। उन्होंने दावा किया कि फिर एक बार NDA 300 पार। जेपी नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमने उत्तर प्रदेश में कई विकास कार्य किए हैं। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश की भलाई के लिए कई बड़े कार्य किए हैं।
नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को गति दी है। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में मोदी जी के आशीर्वाद से योगी जी के द्वारा बहुत काम किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन की भाजपा की घोषणा के बाद, अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के संजय निषाद, UP के CM योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और अन्य लोगों की एक तस्वीर साझा की।उत्तर प्रदेश में फिर एक बार, NDA 300 पार… pic.twitter.com/jkIQCDNzyX
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 19, 2022
