मणिपुर में जबरन वसूली को लेकर सुरक्षाबलों ने छह लोगों को गिरफ्तार किया

arrest
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस के अनुसार, एक अन्य अभियान में इंफाल पश्चिमी जिले के लांगोल उसोई माखोंग में सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। इसने कहा कि शुक्रवार को भी सुरक्षाबलों ने गोला-बारूद एवं हथियार बरामद किए थे।

 इंफाल के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में सुरक्षाबलों ने जबरन वसूली में शामिल होने के आरोप में दो उग्रवादियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के तेलीपती क्षेत्र में दुकानों और स्थानीय जनता से जबरन वसूली करने वाले चार लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सक्रिय सदस्य को शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के हुइकाप माखा लेइकाई से गिरफ्तार किया गया।

इसने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक उग्रवादी को बुधवार को इंफाल पश्चिमी जिले के मोइदांगपोक मानिंग से गिरफ्तार किया गया, जो आम लोगों से जबरन वसूली और महिलाओं के साथ अपराध के मामलों को डरा-धमकाकर निपटाने में शामिल था।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को काकचिंग जिले के लुसी पाट चिंगखोक क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक इंसास राइफल, एक सिंगल बैरल राइफल और स्थानीय रूप से निर्मित एक पिस्तौल बरामद किए। इसने बताया कि विभिन्न प्रकार के 60 से अधिक कारतूस, दो विस्फोटक पैकेट और दो डेटोनेटर भी बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, एक अन्य अभियान में इंफाल पश्चिमी जिले के लांगोल उसोई माखोंग में सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। इसने कहा कि शुक्रवार को भी सुरक्षाबलों ने गोला-बारूद एवं हथियार बरामद किए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़