एमपी में नियुक्ति के इंतजार में चयनित शिक्षक, खून से लिखा खत

Letter from chayanit shikshak
सुयश भट्ट । Jan 24 2022 3:40PM

चयनित शिक्षकों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर खून से कई चिट्ठियां लिखी है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को खून से लिखे अलग-अलग खत भेजे गए हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश के चयनित शिक्षक अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे है। जिसके बाद अब उन्होंने खून से खत लिखना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई चयनित शिक्षकों ने पीएम मोदी के नाम खून से खत लिखा है। चयनित शिक्षकों ने रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने की मांग की है।

दरअसल पीएम मोदी को संबोधित एक खूनी खत में लिखा गया है कि मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लगभग 14 हजार पद आज भी रिक्त है। आपसे करबद्ध निवेदन है कि 31 जनवरी तक शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान करें। प्रार्थी- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित चयनित शिक्षक।

आपको बता दें कि चयनित शिक्षकों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर खून से कई चिट्ठियां लिखी है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को खून से लिखे अलग-अलग खत भेजे गए हैं।

जानकारी मिली है कि खत भेजने वाले विभिन्न जिलों के चयनित शिक्षक हैं। जो पिछले दो वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। चयनित शिक्षकों ने बताया कि 31 जनवरी तक वे रोज खून से खत लिखकर पीएम, सीएम और शिक्षा मंत्री को भेजेंगे।

वहीं खून से खत लिखने वाले चयनित शिक्षकों ने जानकारी देते हुए कहा कि जब हम मुख्यमंत्री से नियुक्ति मांगने भोपाल आते हैं तो हमें नियुक्ति पत्र की जगह लाठियां मिलती है। गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किए गए हैं। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।

शिक्षकों को धीरे-धीरे मारने से अच्छा है कि सरकार हमें इच्छा मृत्यु की मंजूरी दे। उन्होंने कहा कि सरकार हम शिक्षकों का खून वैसे भी चूस ही रही है। नियुक्ति के इंतजार में शिक्षकों के कलम का स्याही भी सूख चुकी है। तो अब हम खून से ही खत लिख रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़