नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

vinod dua

विनोद दुआ को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद शनिवार को उनका निधन हो गया। वहीं उनकी पत्नी पद्मावती चिन्ना दुआ का निधन जून में कोरोना के चलते हो गया था। बेटी मल्लिका दुआ ने बताया कि रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नयी दिल्ली। देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का शनिवार को निधन हो गया। वरिष्ठ पत्रकार की बेटी मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा कि हमारे निर्भीक, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया। दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से 42 वर्षों तक पत्रकारिता की उत्कृष्टता के शिखर तक बढ़ते हुए उन्होंने एक अद्वितीय जीवन जिया, हमेशा सत्ता के लिए सच बोलते रहे। अब वो हमारी मां और अपनी प्यारी पत्नी चिन्ना के साथ स्वर्ग में हैं। जहाँ वे गाना, खाना बनाना, यात्रा करना जारी रखेंगे।

कोरोना से संक्रमित हुए थे दुआ

विनोद दुआ को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद शनिवार को उनका निधन हो गया। वहीं उनकी पत्नी पद्मावती चिन्ना दुआ का निधन जून में कोरोना के चलते हो गया था। बेटी मल्लिका दुआ ने बताया कि रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पद्मश्री से किया जा चुका है सम्मानित

67 साल के विनोद दुआ टीवी मीडिया का जाना माना नाम है। उन्हें पत्रकारिता के लिए 'पद्मश्री' से भी सम्मानित किया जा चुका है। दूरदर्शन से लेकर एनडीटीवी जैसे प्रमुख टीवी न्यूज चैनलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 'द वायर' में 'जन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत की थी। कोरोना की दूसरी लहर में विनोद दुआ और उनकी पत्नी पद्मावती चिन्ना दुआ संक्रमित हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़