डल झील में लगी आग से सात हाउसबोट जलकर राख, करोड़ों रुपये की संपत्ति नष्ट

dal jheel

जम्मू-कश्मीर में निगीन झील में आग लगने से सात ‘हाउसबोट’ जलकर खाक हो गई।अधिकारियों ने बताया कि दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग के कारण करोड़ों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोमवार तड़के प्रसिद्ध निगीन झील में आग लगने से सात ‘हाउसबोट’ (शिकारा) जलकर खाक हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झील पर निगीन क्लब के पिछले हिस्से में एक ‘हाउसबोट’ में आग लग गई और तेजी से पास की ‘हाउसबोट’ में फैल गईं, जिससे ये ‘तैरते होटल’ खाक हो गए।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा, 2 हफ्ते में 8.40 रुपये बढ़े भाव

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग के कारण करोड़ों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़