मसाज पार्लर की आड़ में होता था जिस्मफरोशी का धंधा, नशीली दवा खिलाकर भेजा जाता था ग्राहक के पास

massage parlor
निधि अविनाश । Feb 4 2022 4:59PM

महिलाओं को पहले नशीली दवाई खिलाई जाती थी और फिर ग्राहकों के पास भेज दिया जाता था। इसी गिरोह में से एक लड़की ने पुलिस को इस गंदे काम की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर सभी लड़कियों को छुड़वाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियों को जबरन बंधक बनाकर जबरदस्ती देह व्यापार कराया जाता था। आरोप है कि, महिलाओं को पहले नशीली दवाई खिलाई जाती थी और फिर ग्राहकों के पास भेज दिया जाता था। इसी गिरोह में से एक लड़की ने पुलिस को इस गंदे काम की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर सभी लड़कियों को छुड़वाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के गोमती नगर में एक महिला मसाज पार्लर में काम करती थी।

इसे भी पढ़ें: लड़की के परिजनों ने युवक को दी तालिबानी सजा, प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है मामला, वीडियो हुआ वायरल

यहां काम करने वाले लोगों ने महिला को 6 महीने पहले फोन कर नौकरी पर रखने के लिए बुलाया था। जब महिला मसाज पार्लर पहुंची तो उसे एक मकान में बंधक बना लिया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि, देशभर से कई लड़कियां बुलाई जाती थी और फिर उनसे गंदा काम कराया जाता था। पुलिस ने अबतक 8 लड़कियों को छुड़वाया है। पुलिस इस मामले की गंबीरता से जांच कर रही है और कई छापे मारकर 6 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस ने अपने बयान में बताया कि, आरोपियों से पूछताछ की जी रही है और गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। इस मामले पर पूर्वी जोन के डीसीपी कासिम आब्दी ने कहा कि, एक महिला ने इसकी शिकायत की थी जिसके बाद छापेमारी की गई और लोगों को गिरफ्तार किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़