शिवसेना ने दिया ममता को झटका, कहा- कांग्रेस को साथ लिए बिना नहीं बन सकता कोई तीसरा मोर्चा

sanjay raut

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि कांग्रेस को साथ लिए बिना कोई तीसरा मोर्चा बना पाना असंभव है। अगर यह मोर्चाबंदी गया तो किसी काम का नहीं होगा। यह मोर्चा सिर्फ वोटों का बंटवारा करेगा। इस वक्त यूपीए को मजबूत करने की जरूरत है।

हाल ही में ममता बनर्जी अपने मुंबई दौरे थीं। यहां उन्होंने बॉलीवुड जगत से लेकर सियासी जगत के लोगों से मुलाकात की। इसी दौरे के दौरान शरद पवार से मुलाकात में ममता बनर्जी ने कह दिया था कि यूपी अब खत्म हो चुका है। ममता बनर्जी एक तरफ जहां कांग्रेस के साथ फिलहाल चलने को राजी नहीं दिखती। दूसरी ओर शिवसेना ने भी ममता बनर्जी को झटका दे दिया है।

शिवसेना ने यूपीए से अलग मोर्चा बनाने को लेकर ममता बनर्जी को इनकार कर दिया है। ममता चाहती थी कि यूपी के अलावा भी क्षेत्रीय दलों का एक अलग मोर्चा बने। इसी को लेकर संजय रावत का एक बयान भी आया है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि कांग्रेस को साथ लिए बिना कोई तीसरा मोर्चा बना पाना असंभव है। अगर यह मोर्चाबंदी गया तो किसी काम का नहीं होगा। यह मोर्चा सिर्फ  वोटों का बंटवारा करेगा। इस वक्त यूपीए को मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए मिलकर बातचीत करनी होगी। यूपीए के चेयरपर्सन सोनिया गांधी के नेतृत्व पर किसी ने सवाल नहीं उठाया है।

सामना के जरिए ममता पर निशाना

 शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में इशारो इशारो में ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।  सामना में लिखा गया कांग्रेस को दूर रख कर राष्ट्रीय राजनीति करना मौजूदा तानाशाही के राज को बल देने जैसा है।

 कांग्रेस खत्म यह सोचना गंभीर खतरा है

 सामना में लिखा है कि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो ऐसा बीजेपी माने तो इस बात को समझा जा सकता है। लेकिन मोदी के विरोध में लड़ने वाले लोगों की सोच कि कांग्रेस खत्म है। यह सोचना एक गंभीर खतरा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़