शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर आशान्वित हैं: शेलार

[email protected] । Jan 11 2017 5:35PM

मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार ने आज कहा कि उनकी पार्टी बीएमसी समेत स्थानीय निकायों के आगामी चुनावों से पहले सहयोगी शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर आशान्वित है।

मुंबई। मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार ने आज कहा कि उनकी पार्टी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) समेत स्थानीय निकायों के आगामी चुनावों से पहले सहयोगी शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर आशान्वित है। चुनाव कार्यक्रम आज घोषित किया गया। दक्षिणी मुंबई स्थित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में शेलार ने कहा, ‘‘शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर हम आशान्वित हैं।’’

उन्होंने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रावसाहब दानवे के साथ फडणवीस से मुलाकात की। उन्होंने कहा, ‘‘हम सार्वजनिक तौर पर सीटों के बंटवारे पर बात नहीं करेंगे। हम शिवसेना को बातचीत के लिए आमंत्रित करते हैं।’’ शेलार ने कहा, ‘‘मुंबई में पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने आगामी नगरपालिका चुनाव में गठबंधन को लेकर सार्वजनिक मंच पर बात की। इसके अनुसार शिवसेना के साथ आज बात शुरू होगी।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़