PML का मुखिया बनने के लिए पाक भी जा सकते हैं सिद्धू: बिक्रम सिंह मजीठिया का तंज

शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि अमृतसर पूर्व कोई विकास नहीं हुआ है। अगर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उन्हें (सिद्धू) मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे तो वह पाकिस्तान मुस्लिम लीग का मुखिया बनने के लिए पाकिस्तान भी जा सकते हैं। लोग उनके मॉडल्स को एक्सपोज कर रहे हैं। जब वो अपनी मां के नहीं हो सकते तो आपके कैसे होंगे।
अमृतसर। पंजाब में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच अमृतसर पूर्व से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार बिक्रम सिंह मजीठिया ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस सीट पर शिअद उम्मीदवार और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है।
इसे भी पढ़ें: कट्टर ईमानदार हैं भगवंत मान, केजरीवाल बोले- हम दिल्ली की तरह पंजाब में भी शिक्षा को करेंगे बेहतर
मजीठिया ने डोर-टू-डोर कैंपेन किया
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि यहां (अमृतसर पूर्व) कोई विकास नहीं हुआ है। अगर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उन्हें (सिद्धू) मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे तो वह पाकिस्तान मुस्लिम लीग का मुखिया बनने के लिए पाकिस्तान भी जा सकते हैं। लोग उनके मॉडल्स को एक्सपोज कर रहे हैं। जब वो अपनी मां के नहीं हो सकते तो आपके कैसे होंगे।
There's no development here (Amritsar East). If CM Channi won't make him (Sidhu) the CM, he can even go to Pak to become head of Pakistan Muslim League. People are exposing his models. If he can't be of his own mother how will he be yours(public): SAD leader Bikram Singh Majithia pic.twitter.com/JVBiksaC7O
— ANI (@ANI) January 28, 2022
शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर पूर्व में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। इसी बीच बिक्रम सिंह मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू को असफल मॉडल बताया। इससे पहले शिअद नेता ने चन्नी सरकार पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास कर रही है।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस उम्मीदवार गोल्डी ने AAP के मान को दी खुली चुनौती, धुरी सीट पर कांटे का मुकाबला होने की संभावना
चुनाव से पहले सिद्धू पारिवारिक विवादों में घिरे हुए हैं। आपको बता दें कि सिद्धू की एनआरआई बहन सुमन तूर ने आरोप लगाया कि सिद्धू ने पिता की मौत के बाद मां और बड़ी बहन को घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया में झूठा बयान देकर कहा था कि मेरे माता-पिता न्यायिक तौर पर अलग हुए हैं। इसी मामले को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने सिद्धू पर निशाना साधा है।
अन्य न्यूज़