गायक जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर सिंगापुर से दिल्ली लाया गया: अधिकारी

Dead body
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने हवाई अड्डे पर गायक का पार्थिव शरीर प्राप्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और राष्ट्रीय राजधानी में तैनात असम सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर शनिवार मध्यरात्रि को सिंगापुर से यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जुबिन की शुक्रवार को सिंगापुर में “बिना जीवनरक्षक जैकेट के समुद्र में तैरते समय” मौत हो गई थी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने हवाई अड्डे पर गायक का पार्थिव शरीर प्राप्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और राष्ट्रीय राजधानी में तैनात असम सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

जुबिन का पार्थिव शरीर एअर इंडिया की उड़ान से सिंगापुर से दिल्ली लाया गया और मार्गेरिटा के साथ एक विशेष विमान से गुवाहाटी ले जाया जाएगा। जुबिन का पार्थिव शरीर रविवार सुबह गुवाहाटी पहुंचने और फिर उनके आवास पर ले जाए जाने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़