ओडिशा के गांव से छह फुट लंबे मगरमच्छ को बचाया गया, जंगल में छोड़ा

crocodile
ANI

राष्ट्रीय उद्यान के वन रेंज अधिकारी चित्तरंजन बेउरा ने कहा, ‘‘वन अधिकारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे जाल और रस्सी से पकड़ने में सफलता पाई। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

ओडिशा के केन्द्रपाड़ा जिले में भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के निकट एक गांव के तालाब में भटक कर आई छह फुट लंबी मादामगरमच्छ को रविवार को बचा लिया गया और जंगल में छोड़ दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मगरमच्छ दो सप्ताह से अधिक समय से एंदालापुर गांव में घूम रही थी। स्थानीय लोगों ने वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिन्होंने बाद में इसे तालाब से सुरक्षित निकाला।

राष्ट्रीय उद्यान के वन रेंज अधिकारी चित्तरंजन बेउरा ने कहा, ‘‘वन अधिकारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे जाल और रस्सी से पकड़ने में सफलता पाई। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। इस सरीसृप ने मनुष्यों या पालतू जानवरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।’’ भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में खारे पानी के 1,826 मगरमच्छ हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़