स्मृति ईरानी ने आश्चर्य जताया..एक महिला सांसद को क्यों ‘महिला’ संबोधित नहीं किया जा सकता

Smriti Irani

स्मृति ईरानी ने यह टिप्पणी तब की जब कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी तथा तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने प्रश्नकाल के दौरान उन्हें (ईरानी को) वाईएसआरसीपी सदस्य गीता विश्वनाथ को महिला सदस्य संबोधित करने पर आपत्ति व्यक्त की।

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को लोकसभा में इस बात पर आश्चर्य जताया कि एक महिला सांसद को क्यों ‘महिला’ संबोधित नहीं किया जा सकता है ? स्मृति ईरानी ने यह टिप्पणी तब की जब कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी तथा तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने प्रश्नकाल के दौरान उन्हें (ईरानी को) वाईएसआरसीपी सदस्य गीता विश्वनाथ को महिला सदस्य संबोधित करने पर आपत्ति व्यक्त की। चौधरी और राय ने कहा कि मंत्री को महिला सदस्य की बजाए ‘माननीय सदस्य’ या ‘संसद सदस्य’ के रूप में संबोधित करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: भुवनेश्वर कलिता: गांधी परिवार के वफादार और अहमद पटेल के सहयोगी, भाजपा का क्यों थामा दामन

इस पर ईरानी ने कहा कि जो उन्होंने कहा, वह असंसदीय नहीं है और ‘‘एक महिला सदस्य को महिला कहना गलत नहीं है’’। उन्होंने कहा कि लेकिन विडंबना यह है कि दो पुरूष खड़े होते हैं और यह बताते है कि मुझे एक महिला सदस्य को किस प्रकार से संबोधित करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि वह सदस्य को (गीता विश्वनाथ को) गर्व के साथ एक महिला सांसद के रूप में देखती हैं। बीजद सदस्य अनुभव मोहंती ने ईरानी का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत या असम्मानजनक बात नहीं कही।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़