देशभर में सात लाख मास्क का वितरण करेगी सामाजिक संस्था

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 30 2020 8:04AM
महिलाएं देशभर में एक महिला,100 मास्क मुहिम का नेतृत्व करेंगी। संस्था की चंद्रकांता पुरोहित ने कहा कि सभी शहरों में महिला समन्वयकों को स्वयं या प्रशासन की मदद से मास्क वितरित करने के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए नियुक्त किया जाएगा।
जयपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये एक सामाजिक संस्था आने वाले सप्ताह में देशभर में सात लाख मास्क का निशुल्क वितरण करेगी।
संस्था के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने एक बयान में बताया कि राम नवमी से सात दिनों तक देशभर के जरूरतमंद लोगों को निशुल्क सात लाख मास्क वितरित किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि महिलाएं देशभर में एक महिला,100 मास्क मुहिम का नेतृत्व करेंगी।
संस्था की चंद्रकांता पुरोहित ने कहा कि सभी शहरों में महिला समन्वयकों को स्वयं या प्रशासन की मदद से मास्क वितरित करने के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए नियुक्त किया जाएगा।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












