Maha Kumbh Stampede | संगम में भगदड़ के बाद सीएम योगी का पहला बयान- कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, स्थिति अब नियंत्रण में है

Stampede
ANI
रेनू तिवारी । Jan 29 2025 10:47AM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में भगदड़ की घटना के बाद बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

संगम में भगदड़ से राजनीतिक महौल काफी गरमा गया है। हादसे के तुरंत बाद विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। शुरूआत में कुछ मौतों की भी खबरें आयी थी लेकिन बाद में वह अफवाह निकली। अब सीएम योगी का महा कुंभ में मची भगगड़ पर बयान आया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में भगदड़ की घटना के बाद बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

इसे भी पढ़ें: Mahakumbh में मची भगदड़ के बाद प्रयागराज आने वाली स्पेशल ट्रेनें हुई रद्द, जानें लेटेस्ट अपडेट

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगदड़ के बाद सुबह से पीएम मोदी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए उन्हें 4 बार फोन किया और वह लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई।

योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में लिखा, "महाकुंभ-2025, प्रयागराज, प्रिय श्रद्धालुओं, कृपया अपने निकटतम घाट पर पवित्र स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। कृपया प्रशासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।"

उन्होंने यह भी कहा कि संगम के सभी घाटों पर स्नान हो रहा है। सीएम ने कहा, "अफवाहों पर ध्यान न दें।" यह तब हुआ जब प्रयागराज में महाकुंभ में बुधवार की सुबह भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने कहा कि स्थिति गंभीर नहीं है और घायलों का इलाज किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना का संज्ञान लिया है और लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी केंद्र से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: भगदड़ के बाद टाला गया मौनी अमावस्या का अमृत स्नान, अखाड़ा परिषद ने किया ये ऐलान

इस बीच, जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी ने बुधवार को सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे महाकुंभ में भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति के बाद संगम घाट पर स्नान करने पर जोर न दें। रामभद्राचार्य जी ने खुद बनाए गए एक वीडियो में श्रद्धालुओं से अपने शिविरों को न छोड़ने का आग्रह किया।

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी ने कहा, "मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि चूंकि आज प्रयागराज में भारी भीड़ उमड़ी है, इसलिए वे केवल संगम घाट पर ही पवित्र स्नान करने पर जोर न दें। अभी उन्हें अपने शिविरों को छोड़कर अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।" विभिन्न अखाड़ों ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने निकटतम घाट पर ही पवित्र स्नान करें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़