जिम्मेदारियों से भागने वाले कुछ नेता बंगाल भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठा रहे: दिलीप घोष

 Dilip Ghosh

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग जो अतीत में जिम्मेदारियों से भाग चुके हैं, वे हाल में हुए निकाय चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए राज्य के नेतृत्व पर दोषारोपण कर रहे हैं।

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग जो अतीत में जिम्मेदारियों से भाग चुके हैं, वे हाल में हुए निकाय चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए राज्य के नेतृत्व पर दोषारोपण कर रहे हैं। घोष का बयान ऐसे समय आया है, जब भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और प्रदेश इकाई के अन्य नेताओं ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल भाजपा को तृणमूल कांग्रेस पर चुनावी धांधली करने का आरोप लगाने की बजाय आत्मचिंतन करना चाहिए और निकाय चुनावों तथा उपचुनावों में भगवा दल के खराब प्रदर्शन के कारणों का पता लगाना चाहिए। घोष ने किसी का नाम लिए बिना संवाददाताओं से कहा, “टिप्पणी करना आसान काम होता है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सात मार्च से, कांग्रेस सरकार को घेरेगी भाजपा

चुनाव के दौरान जिन्होंने जनता के बीच जाकर काम नहीं किया और अपनी जिम्मेदारियों से भाग गए, वे ऐसे बयान दे रहे हैं और पार्टी पर दोषारोपण कर रहे हैं…। लेकिन उन्होंने हाल में संगठन के लिए क्या किया है?” पिछले महीने हुए निकाय चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को 108 में से 102 नगर निकायों में जीत मिली थी।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानदेव आहूजा बोले- वसुंधरा राजे को राजस्थान की पुन: मुख्यमंत्री बनने का विचार त्याग देना चाहिए

तृणमूल कांग्रेस को 63.45 प्रतिशत मत मिले थे और भाजपा को मात्र 12.57 प्रतिशत मतों से संतोष करना पड़ा था। भाजपा को कोलकाता नगर निगम चुनाव में भी खराब प्रदर्शन किया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथागत रॉय ने भी हाल में ट्वीट किया था कि प्रदेश इकाई के शुतुरमुर्गी रवैये के कारण निकाय चुनावों में पार्टी ने खराब प्रदर्शन किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़