सियासी उठापटक के बीच बेंगलुरु पहुंचे कमलनाथ के विधायक

some-mlas-from-madhya-pradesh-reached-bengaluru
[email protected] । Mar 5 2020 8:17AM

मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार को गिराने के प्रयासों की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश के कुछ विधायकों के बेंगलुरु में होने की खबर मिली है। सूत्रों के अनुसार शहर के वाइटफील्ड क्षेत्र में एक निजी स्थान पर तीन से चार विधायकों के होने की खबर है। विधायकों में से एक निर्दलीय है।

बेंगलुरु। मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार को गिराने के प्रयासों की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश के कुछ विधायकों के बेंगलुरु में होने की खबर मिली है। सूत्रों के अनुसार शहर के वाइटफील्ड क्षेत्र में एक निजी स्थान पर तीन से चार विधायकों के होने की खबर है। विधायकों में से एक निर्दलीय है।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट रखने में असमर्थ: शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश में बीती आधी रात में चले राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा ने सरकार गिराने के इरादे से आठ विधायकों को हरियाणा के एक होटल में रखा। हालांकि कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है।

इसे भी देखें: वापस लौटे कांग्रेस के 6 विधायक, भाजपा ने कहा- 15 और हमारे संपर्क में

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़