सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

सोनिया गांधी

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शाम करीब सात बजे नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं जहां उनकी सेहत की नियमित जांच की जाएगी। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शाम करीब सात बजे नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया की हालत स्थिर है।’’ गौरतलब है कि सोनिया ने सोमवार सुबह पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के साथ बैठक भी की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़