UP Election 2022 । सपा का आरोप, साइकिल पर वोट डालने जा रहा था बुजुर्ग, कर्मचारियों ने कमल पर डलवा दिया

समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि आगरा के विधानसभा क्षेत्र 94 बाह बूथ संख्या 126 पर 70 वर्षीय एक बुजुर्ग साइकिल को वोट देना चाह रहा था लेकिन कर्मचारियों द्वारा उसका वोट कमल पर डलवा दिया गया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। आज पहले चरण के लिए मतदान जारी है। पहले चरण में 11 जिलों के 58 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर एक बड़ा आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि आगरा के विधानसभा क्षेत्र 94 बाह बूथ संख्या 126 पर 70 वर्षीय एक बुजुर्ग साइकिल को वोट देना चाह रहा था लेकिन कर्मचारियों द्वारा उसका वोट कमल पर डलवा दिया गया। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को इस पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का भी आग्रह किया गया है।
समाजवादी पार्टी ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा इस तरह की अनियमितता ना की जा सके और चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो इसलिए कार्रवाई जरूरी है। इसके अलावा एक और ट्वीट में सपा ने आरोप लगाया कि आगरा जिले की बाह विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी पक्षालिका सिंह के समर्थक लोगों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। वोटरों की पर्ची छीनी जा रही है । यह लोकतंत्र की हत्या है, चुनाव आयोग शीघ्र संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान कराना सुनिश्चित करे।आगरा जिले की बाह विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी पक्षालिका सिंह के समर्थक लोगों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। वोटरों की पर्ची छीनी जा रही है । यह लोकतंत्र की हत्या है, चुनाव आयोग शीघ्र संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान कराना सुनिश्चित करे। @ECISVEEP @OfficeOfDMAgra pic.twitter.com/2PR6HPQKZx
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 10, 2022
आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान कार्य कोविड प्रोटोकॉल के तहत सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा एवं अपराह्न एक बजे तक औसतन 35.03 प्रतिशत मतदान हो चुका है। पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का चुनाव जाट बहुल क्षेत्र में हो रहा है। इस चरण में प्रदेश सरकार के मंत्रियों श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण समेत कुल 623 उम्मीदवारों के सियासी भाग्य का फैसला होगा।चुनाव आयोग संज्ञान लेकर कृपया कार्यवाही करे @ECISVEEP pic.twitter.com/mpDUc6jLBE
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 10, 2022
अन्य न्यूज़














