शराब के अड्डे पर छापा मारने गई पुलिस पर हुआ पथराव, महिला आरक्षक हुई घायल

Lady constable in satna
सुयश भट्ट । Mar 1 2022 11:46AM

घटना एमपी के सतना जिले की बरौंधा थाना क्षेत्र के कठवरिया गांव की है। यहां शराब का अवैध कारोबार चल रहा था। जिसकी सूचना पर पुलिस की 7 सदस्यीय टीम मौके पर छापा मारने गई थी। पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया।

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार देखा जा रहा है कि बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे है। बदमाशों को अब कानून और पुलिस का भय नहीं है। अपराधी अब पुलिस पर भी पथराव करने लगे है। यह मामला शराब के अवैध कारोबार के अड्डे का है जहां पर छापा मारने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। एक महिला आरक्षक चोटिल हो गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:बच्चे के मुंह में निकले 50 दांत, सर्जरी के जरिए 30 बेडौल दांत निकाले 

दरअसल घटना एमपी के सतना जिले की बरौंधा थाना क्षेत्र के कठवरिया गांव की है। यहां शराब का अवैध कारोबार चल रहा था। जिसकी सूचना पर पुलिस की 7 सदस्यीय टीम मौके पर छापा मारने गई थी। पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे पुलिस को लेने-देने पड़ गए।

इसे भी पढ़ें:नकली पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मांगे 5 लाख रुपये 

बताया जा रहा है कि अचानक हुए हमले में महिला पुलिस आरक्षक मयंका साकेत घायल हो गई। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। हालांकि सतना के बिड़ला विकास अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों में रज्जू खैरवार समेत अन्य ग्रामीण शामिल है। सभी आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़