भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली

सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा को यह जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह पूरी क्षमता से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
नयी दिल्ली। भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा केसदस्य के तौर पर शपथ ली। उन्होंने इसे एक सम्मान बताया और कहा कि वह सदन की गरिमा हमेशा बरकरार रखेंगे। त्रिवेदी उत्तर प्रदेश से उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
उन्होंने भाजपा को यह जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह पूरी क्षमता से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रतिष्ठित सदन का सदस्य होना मेरे लिए सम्मान की बात है..मैं हमेशा सदन की गरिमा बरकरार रखूंगा।’’ त्रिवेदी की हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा पर अच्छी पकड़ है। त्रिवेदी भाजपा में लंबे समय से जुड़े हुए हैं।
अन्य न्यूज़












