अमरिंदर ने सुखबीर सिंह बादल पर साधा निशाना, कहा- नए कृषि कानूनों पर टिप्पणी करने का हक नहीं

Amarinder Singh

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि सुखबीर सिंह बादल अपनी ही पार्टी के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए किसानों के आंदोलन को हाइजैक करने की कोशिश कर रहे हैं।

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल को नये कृषि कानूनों पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल को नए कृषि कानूनों पर टिप्पणी करने का तब तक हक नहीं है, जब तक कि शिअद प्रमुख यह जवाब नहीं देते कि हरसिमरत कौर बादल ने अध्यादेश का उस समय विरोध क्यों नहीं किया जब उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंजूरी दी गई थी। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में सिख व्यक्ति की पगड़ी खींचे जाने का मुद्दा गरमाया, TMC ने आरोपों को ‘बेबुनियाद’ बताकर किया खारिज 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुखबीर सिंह बादल अपनी ही पार्टी के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए किसानों के आंदोलन को हाइजैक करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें तीन सवालों के जवाब देने के लिए कहा कि हरसिमरत कौर बादल ने कृषि अध्यादेशों का विरोध क्यों नहीं किया?, जब उन्हें पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंजूरी दी गई थी, तब वह उसकी सदस्य थीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़