Suvendu Adhikari ने Tarapith Temple में की पूजा, बीरभूम में प्रशासनिक बैठक भी करेंगे

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को बीरभूम स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल पर पहुंचकर पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच पूजा की। इस दौरान उनके साथ राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री का बाद में जिला अधिकारियों के साथ बैठक करने और स्थानीय होटलों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने का कार्यक्रम है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय भी थे। उन्होंने प्रसिद्ध तीर्थस्थल पर पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच पुष्प अर्पित किए।
इसे भी पढ़ें: Suvendu Adhikari ने दी चेतावनी, कश्मीर पर विवादित नारे लगाने पर होगी गिरफ्तारी
इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का आज बाद में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक करने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंदिर नगरी में विभिन्न लॉज और होटलों में आग से सुरक्षा के इंतजामों का भी जायजा ले सकते हैं। इस शहर में 17 अगस्त को भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई थी।
अन्य न्यूज़














