Union Minister Kiren Rijiju ने BJP MP Manoj Tiwari को दे डाली बड़ी चुनौती, Delhi Politics अचानक गर्माई

Kiren Rijiju Manoj Tiwari
AI-Generated

हम आपको बता दें कि मनोज तिवारी के इस वीडियो पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर तिवारी से पूछा कि क्या यमुना के काफी बेहतर हुए पानी में दोनों के बीच तैराकी प्रतियोगिता होनी चाहिए?

दिल्ली की सियासत में यमुना अब सिर्फ प्रदूषण और सफाई का मुद्दा नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिष्ठा की नई जंग का मैदान बन गई है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने का खुला न्योता देकर विपक्ष को सीधे चुनौती दे दी है। इस सियासी चुनौती में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अपने चुटीले अंदाज में तड़का लगा दिया। उन्होंने मनोज तिवारी को स्विमिंग कॉम्पिटिशन का प्रस्ताव देकर यमुना की सफाई को लेकर चल रही राजनीतिक बहस को और दिलचस्प बना दिया है।

हम आपको बता दें कि मनोज तिवारी के इस वीडियो पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर तिवारी से पूछा कि क्या यमुना के काफी बेहतर हुए पानी में दोनों के बीच तैराकी प्रतियोगिता होनी चाहिए? रिजिजू की इस टिप्पणी को विपक्ष के उन नेताओं पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है, जो दिल्ली में यमुना की बदहाल स्थिति को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: BJP नेता Manoj Tiwari ने Yamuna में लगाई डुबकी, सफाई का श्रेय PM Modi को दिया, केजरीवाल पर कसा तंज

दरअसल, मनोज तिवारी ने गुरुवार को दिल्ली के सोनिया विहार घाट पर यमुना में डुबकी लगाई थी। उन्होंने आचमन भी किया और दावा किया कि पिछले डेढ़ साल में दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के प्रयासों से नदी के प्रदूषण में काफी कमी आई है। उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को भी यमुना की वास्तविक स्थिति देखने और उसमें स्नान करने का न्योता दिया। तिवारी ने प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी को भी नदी की स्थिति में सुधार का संकेत बताया था। बाइट।

यमुना पर भाजपा और आप आमने-सामने

हम आपको बता दें कि यमुना की सफाई को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज हो गया है। भाजपा जहां रेखा गुप्ता सरकार के प्रयासों को उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है, वहीं आम आदमी पार्टी इन दावों को चुनौती दे रही है। आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पल्ला से वजीराबाद तक का हिस्सा पहले से अपेक्षाकृत साफ रहा है। उन्होंने मनोज तिवारी और दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा को कालिंदी कुंज घाट पर आकर पानी पीने की चुनौती भी दी।

गौरतलब है कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की सितंबर 2026 की रिपोर्ट में यमुना के अलग-अलग हिस्सों में प्रदूषण के स्तर को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए थे। वजीराबाद से आगे नदी के पानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की बात भी रिपोर्ट में दर्ज है।

इस बीच, हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यमुना के पुनर्जीवन के लिए 8,941 करोड़ रुपये की लागत वाली 43 परियोजनाओं की घोषणा कर चुके हैं। सरकार ने मई 2029 तक दिल्ली में यमुना के हिस्से को साफ करने का लक्ष्य रखा है।

बहरहाल, फिलहाल यमुना की सफाई का मुद्दा राजनीतिक बयानबाजी से निकलकर सार्वजनिक चुनौती का रूप ले चुका है। मनोज तिवारी के न्योते और किरेन रिजिजू की तैराकी प्रतियोगिता वाली टिप्पणी ने इस बहस को नया मोड़ दे दिया है। अब देखना होगा कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल इस चुनौती पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़