राष्ट्र विरोधी तत्वों पर कार्रवाई करते हुए असम पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया

CM Himanta
ANI

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तंपुलपुर के रोसीदुल अली, लखीमपुर के इमदादुर रहमान, होजई के अब्दुल समद और धुबरी के साहदाद अली के रूप में की गई है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें किस आरोप में गिरफ्तार किया गयाया उन्होंने क्या अपराध किये थे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तंपुलपुर के रोसीदुल अली, लखीमपुर के इमदादुर रहमान, होजई के अब्दुल समद और धुबरी के साहदाद अली के रूप में की गई है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से पुलिस ने अब तक राज्य में 64 लोगों को गिरफ्तार किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़