Tamil Nadu CM C. Joseph Vijay विधानसभा में Madras High Court की भाषा के लिए प्रस्ताव लाएंगे

तमिलनाडु सरकार राज्य विधानसभा में केंद्र सरकार से मद्रास उच्च न्यायालय की कार्यवाही में तमिल भाषा के उपयोग की अनुमति देने का आग्रह करेगी। इस प्रस्ताव में न्यायालय के सभी फैसलों, डिक्री और न्यायिक आदेशों को तमिल में भी उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसमें केंद्र से तमिल को मद्रास उच्च न्यायालय की प्रमुख के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री विजय द्वारा पेश किए जाने वाले प्रस्ताव में कहा गया है कि तमिल दुनिया की प्राचीन भाषाओं में से एक है और इसकी व्याकरण तथा साहित्यिक विरासत कई हजार वर्ष पुरानी है।
इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में DVAC की बड़ी कार्रवाई, 1.21 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी व डिजिटल लेनदेन पकड़ा
प्रस्ताव में केंद्र से उच्च न्यायालय की कार्यवाही में तमिल के इस्तेमाल की अनुमति देने का आग्रह किया जाएगा। विधानसभा में इस प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। राज्य सरकार के प्रस्ताव में ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की जाएगी, जिसके तहत उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए सभी फैसले, डिक्री और न्यायिक आदेश तमिल में भी उपलब्ध कराए जाएं।
अन्य न्यूज़













