Tamil Nadu में दिवाली पर पटाखों से 269 लोग झुलसे, एक बच्चे की मौत

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

तमिलनाडु में दीपावली पर्व के दौरान आग और पटाखों से जुड़े हादसों में पंद्रह साल से कम उम्र के एक बच्चे की जान चली गई। आपातकालीन विभाग के मुताबिक चौबीस घंटों में राज्य भर में 269 झुलसे हुए लोगों का उपचार किया गया। सरकारी अस्पतालों में 1,387 मरीज भर्ती हुए, जिनमें सबसे अधिक मामले सड़क हादसों और चोटों से जुड़े रहे।

चेन्नई, आठ नवंबर दीपावली के त्योहार के दौरान तमिलनाडु में अलग-अलग हादसों में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि पटाखों से झुलसने पर 269 लोगों का उपचार किया गया। आपातकालीन विभाग के गत 24 घंटे के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, राज्य के 108 आपातकालीन एम्बुलेंस नेटवर्क को सात नवंबर की सुबह सात बजे से आठ नवंबर की सुबह सात बजे के बीच 16,079 फोन आए।

इनमें 2,475 दुर्घटनाओं, 396 मामूली चोटों और 98 विशेष रूप से झुलसने से संबंधित थीं। बुलेटिन के मुताबिक, त्योहारों के दौरान आपातकालीन स्थिति को संभालने के लिए पूरे राज्य में 1,283 एम्बुलेंस को तैनात किया गया है। आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक, इस दौरान राज्य के सरकारी अस्पतालों में कुल 1,387 मरीजों को भर्ती किया गया।

इनमें 956 मामले दुर्घटनाओं के, 321 मामले मामूली चोटों या मारपीट के, और 110 मामले झुलसने के थे। झुलसने से 15 साल से कम उम्र के एक बच्चे की मौत हो गई। झुलसने से संबंधित आंकड़ों के मुताबिक, पीड़ितों में सबसे अधिक संख्या पुरुषों की है।

कुल 92 पुरुषों का इलाज बाह्य रोगी के रूप में किया गया जबकि 76 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़