Telangana Tunnel Collapse: 200 मीटर नीचे मलबे में फंसे श्रमिकों के पास पहुंची सेना, बचाव कार्य तेज

Telangana
प्रतिरूप फोटो
ANI
एकता । Feb 23 2025 12:16PM

सूत्रों ने बताया कि यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर नागरकुरनूल जिले में घटनास्थल पर पहुंची टीम ने फंसे हुए लोगों के नाम पुकारे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बचावकर्मी सुरंग के 13 किलोमीटर अंदर तक पहुंच गए हैं।

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन हिस्से की छत का एक हिस्सा ढह जाने से शनिवार को आठ मजदूर फंस गए। उन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) बचाव अभियान में शामिल हो गए हैं और सुरंग के काफी अंदर पहुंच गए हैं।

सेना ने भी बचाव कार्यों के लिए अपने इंजीनियर टास्क फोर्स (ईटीएफ) को तेजी से तैनात किया है। अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक तकनीक से लैस ईटीएफ दुर्घटना स्थल पर मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियान चला रहा है।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में बड़ा हादसा, सुरंग की छत का एक हिस्सा ढहा, 6 मजदूर फंसे

सूत्रों ने बताया कि यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर नागरकुरनूल जिले में घटनास्थल पर पहुंची टीम ने फंसे हुए लोगों के नाम पुकारे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बचावकर्मी सुरंग के 13 किलोमीटर अंदर तक पहुंच गए हैं। बचाव दल ने बताया कि 200 मीटर का हिस्सा मलबे से भरा है। जब तक यह मलबा साफ नहीं हो जाता, वे फंसे हुए मजदूरों का सही स्थान नहीं ढूंढ पाएंगे और उन्हें बचा नहीं पाएंगे।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया, 'बचावकर्मियों को लोहे, मिट्टी और सीमेंट के ब्लॉक से भरा मलबा हटाना होगा। बचाव दल 13 किलोमीटर अंदर तक पहुंचने में सफल रहे। वे उस स्थान पर स्थिति का आकलन कर रहे हैं, जहां शनिवार को आखिरी बार सुरंग खोदने वाली मशीन रखी गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा, '(बचाव) दल लगभग अंतिम बिंदु (मशीन तक) पहुंच चुका है। हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं।'

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना के मुख्यमंत्री अदालत में पेश हुए, कई मामलों में पूछताछ

यह दुर्घटना 14 किलोमीटर लंबी श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर सुरंग के प्रवेश द्वार पर रिसाव को रोकने के लिए इस्तेमाल किए गए कंक्रीट के हिस्से के खिसकने के कारण हुई, जो श्रीशैलम से देवरकोंडा तक जाती है। हाल ही में निर्माण कार्य फिर से शुरू होने के बाद, शनिवार सुबह पहली पाली में 50 लोग 200 मीटर लंबी 'सुरंग बोरिंग मशीन' के साथ सुरंग के अंदर गए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़