जम्मू कश्मीर के बारामुला में आतंकियों ने सरपंच को मारी गोली, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

सरपंच की पहचान मंजूर अहमद के रूप में हुई है। मंजूर अहमद बारामुला जिले के पट्टन के गोशबुग इलाके में निर्दलीय सरपंच मंजूर अहमद पर गोलियां चलाई। आतंकियों की गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
जम्मू कश्मीर में आतंकवादी लगातार अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आज आतंकवादियों ने बारामुला जिले के पट्टन इलाके के एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। सरपंच की पहचान मंजूर अहमद के रूप में हुई है। मंजूर अहमद बारामुला जिले के पट्टन के गोशबुग इलाके में निर्दलीय सरपंच मंजूर अहमद पर गोलियां चलाई। आतंकियों की गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पूरे इलाके में घेराबंद कर दी गई है तथा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि सरपंच अपने घर जा रहे थे। तभी आतंकियों ने घात लगाकर उन पर हमले को अंजाम दिया। फायरिंग के बाद आतंकवादी मौका ए वारदात से भाग गए हैं।Terrorists fired upon independent sarpanch Manzoor Ahmad at Goshbugh area of Pattan in district Baramulla leaving him critically injured. He was shifted to hospital where doctors declared him brought dead: J&K Police
— ANI (@ANI) April 15, 2022
जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल कार्यालय ने कहा कि सरपंच मंजूर अहमद बांगरू पर हुए आतंकी हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। इस घृणित कार्य के दोषियों को दंडित किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
अन्य न्यूज़














