Thane Police ने Ulhasnagar में Mephedrone और नकदी जब्त कर चार को गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भगत सिंह नगर इलाके से पुलिस ने 6.68 लाख रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ और 20 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। अदालत ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों अयाज साहिबजाद सैयद, नूरजहां तौफीक शेख, शकीरा इश्तियाक अंसारी और शरीफ सलीम शेख को 21 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मामले में चार अन्य संदिग्धों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस की विशेष टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ मेफेड्रोन बरामद कर 20 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है तथा इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उल्हासनगर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन गोरे ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हाल में भगत सिंह नगर इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस उपाधीक्षक ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने इस दौरान 33.41 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 6.68 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने 20.76 लाख रुपये नकद और 64,700 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी जब्त किए। उन्होंने बताया कि इस मामले में अयाज साहिबजाद सैयद, नूरजहां तौफीक शेख, शकीरा इश्तियाक अंसारी और शरीफ सलीम शेख को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि अदालत ने चारों आरोपियों को 21 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जांच के दौरान चार अन्य संदिग्धों का पता चला है जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। अधिकारी ने बताया कि उल्हासनगर पुलिस ने पिछले एक साल में करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए हैं।
अन्य न्यूज़













