रोजगार सृजन नहीं होने की समस्या महामारी का रुप ले चुकी है: प्रियंका

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विनिर्माण क्षेत्र में 35 लाख नौकरियां जाने से जुड़़ी खबर को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस सरकार में रोजगार सृजन नहीं होने की समस्या महामारी का रूप ले चुकी है।
भारत की सबसे बड़ी ताकत यहाँ के युवा हैं। भाजपा सरकार ने उनसे काम के मौके छीनकर बहुत बड़ा अन्याय किया है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 21, 2019
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘देश में नौकरियां पैदा न होना विकास के पहिए के रुकने की निशानी है। भाजपा शासन में यह बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘विनिर्माण क्षेत्र में लगभग 35 लाख नौकरियां खत्म हो चुकी हैं। आईटी की बड़ी-बड़ी कंपनियां लगभग 40 लाख नौकरियां खत्म करने वाली हैं।’’ प्रियंका ने जिस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया उसके मुताबिक साल 2014 से अब तक विनिर्माण क्षेत्र में 35 लाख लोगों की नौकरी जा चुकी है।
अन्य न्यूज़