चोरों ने चुराई शनि देव की मूर्ति, पुलिस ने बरामद की 'भगवान यम की मूर्ति'

Bhind temple shani dev
सुयश भट्ट । Feb 5 2022 6:09PM

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पुलिस को चोरी की मूर्ति की एक तस्वीर भी दी। और दावा किया कि यह तस्वीर पुलिस द्वारा बरामद की गई मूर्ति से मेल नहीं खाती। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लहार के भटंतल मंदिर से शनि देव की मूर्ति को अज्ञात चोरों ने 21 जनवरी को चुरा लिया था।

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड शहर में चोरों के एक समूह ने प्रसिद्ध भटंतल मंदिर से भगवान शनि की एक मूर्ति चुरा ली। लेकिन जैसा कि मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दावा किया पुलिस ने भगवान यम की एक मूर्ति बरामद की। अब पुलिस ट्रस्ट के पदाधिकारी और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन उन्होंने पुलिस से बरामद मूर्ति को लेने से इनकार कर दिया।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पुलिस को चोरी की मूर्ति की एक तस्वीर भी दी। और दावा किया कि यह तस्वीर पुलिस द्वारा बरामद की गई मूर्ति से मेल नहीं खाती। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लहार के भटंतल मंदिर से शनि देव की मूर्ति को अज्ञात चोरों ने 21 जनवरी को चुरा लिया था। बाद में मंदिर प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ें:सरकारी नौकरी नहीं लगने पर अतिथि शिक्षिका ने की आत्महत्या, नहीं मिलता था पूरा वेतन 

पुलिस ने 2 फरवरी को रौन थाना क्षेत्र के जयपुरा गांव से एक मूर्ति बरामद कर मंदिर प्रशासन को सूचना दी कि चोरी की मूर्ति बरामद कर ली गई है। जब ट्रस्ट के सदस्य मूर्ति को लेने के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने यह कहते हुए इसे लेने से इनकार कर दिया कि यह मूर्ति नहीं है जिसे मंदिर से चुराया गया था।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकुमार महते ने कहा यह असली मूर्ति नहीं थी। पुलिस हमें गुमराह करने की कोशिश कर रही है क्योंकि उन पर मूर्ति को बरामद करने का दबाव है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीओपी) अवनीश बंसल ने बताया कि मंदिर के मुख्य पुजारी ने इसकी पहचान कर ली है। ट्रस्ट के कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई कि यह मूल नहीं था, जबकि मुख्य पुजारी ने इसकी पहचान चोरी की मूर्ति के रूप में की है। हम उनके साथ फिर से बैठक करेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़