तीसरा बड़ा सर्वेक्षण पोत ‘इक्षक’ भारतीय नौसेना को सौंपा गया

Indian Navy
ANI

अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण पोत श्रेणी का पहला जहाज ‘आईएनएस संध्याक’ फरवरी 2024 में और दूसरा जहाज ‘आईएनएस निर्देशक’ दिसंबर 2024 में भारतीय नौसेना में शामिल हुआ था।

युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किए गए चार बड़े सर्वेक्षण पोतों में से तीसरा पोत ‘इक्षक’ बृहस्पतिवार को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण पोत श्रेणी का पहला जहाज ‘आईएनएस संध्याक’ फरवरी 2024 में और दूसरा जहाज ‘आईएनएस निर्देशक’ दिसंबर 2024 में भारतीय नौसेना में शामिल हुआ था।

अधिकारियों के मुताबिक, चार सर्वेक्षण पोत या एसवीएल जहाजों के लिए अनुबंध पर अक्टूबर 2018 में हस्ताक्षर किए गए थे। उन्होंने बताया कि ‘इक्षक’ इनमें से पहला एसवीएल पोत है, जिसमें महिला अधिकारियों और नाविकों के लिए आवास की व्यवस्था उपलब्ध है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़